Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अमेरिका/यूरोप
29 Sep, 2026

एआई का असर: 2035 तक अमेरिका में 1.1 करोड़ लोगों को बदलना पड़ सकता है पेशा

मैकिन्से की स्टडी के अनुसार एआई और ऑटोमेशन के बढ़ते प्रभाव से 2035 तक अमेरिका में 1.1 करोड़ तक कर्मचारियों को अपना पेशा बदलना पड़ सकता है।

वाशिंगटन, 29 सितंबर।

मैकिन्से एंड कंपनी की एक स्टडी के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के चलते 2035 तक अमेरिका में करीब 1.1 करोड़ कर्मचारियों को अपना पेशा बदलने की जरूरत पड़ सकती है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि पेशा बदलने वाले कर्मचारियों की संख्या 60 लाख से 1.1 करोड़ के बीच रह सकती है। यह संख्या ऑटोमेशन को अपनाने की गति और श्रम की मांग पर उसके प्रभाव पर निर्भर करेगी। वर्तमान में हर साल औसतन करीब 2.15 लाख अमेरिकी कर्मचारी अपना पेशा बदलते हैं, लेकिन अगले दशक में यह संख्या तीन गुना तक बढ़ने का अनुमान है।

स्टडी में कहा गया है कि पेशा बदलने की जरूरत नहीं पड़ने पर भी अधिकांश कर्मचारियों को नई क्षमताएं विकसित करनी होंगी। 70 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को अपनी मौजूदा नौकरियों के अनुरूप कुछ हद तक नए कौशल सीखने पड़ सकते हैं, क्योंकि उनके कामकाजी समय का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा नए कार्यों में बदल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार 2022 के बाद एआई के साथ काम करने से जुड़ी आवश्यक क्षमताओं की मांग 11 गुना बढ़ी है। अनुकूलन क्षमता और जिज्ञासा की मांग पांच गुना, जबकि लचीलापन और सीखने की इच्छा की मांग तीन गुना बढ़ी है। स्टडी में कहा गया कि नई तकनीकों के आने के साथ मशीनों द्वारा इंसानों की जगह लेने की आशंका पहले भी रही है, लेकिन एआई ने इस सवाल को फिर से सामने ला दिया है, क्योंकि इसका असर बौद्धिक कार्यों समेत विभिन्न तरह की नौकरियों पर पड़ रहा है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़