Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य-पूर्व
30 Sep, 2026

सोमालिया के तट पर समुद्री लुटेरों का खूनी खेल, तेल टैंकर पर 5 चालक दल सदस्यों की हत्या

सोमालिया के तट के पास कब्जे में लिए गए तेल टैंकर पर समुद्री लुटेरों ने पांच चालक दल सदस्यों की हत्या कर दी, जिनमें एक भारतीय भी शामिल है।

मोगादिशु, 30 सितंबर।

सोमालिया के तट के पास कब्जे में लिए गए तेल टैंकर के पांच चालक दल सदस्यों की समुद्री लुटेरों ने हत्या कर दी। सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर जहाज को मुक्त करा लिया और 16 संदिग्ध लुटेरों को गिरफ्तार किया। सोमालिया के स्वायत्त क्षेत्र पुंटलैंड के अधिकारियों के अनुसार, घटना में पाकिस्तान के तीन, म्यांमार के एक और भारत के एक चालक दल सदस्य की मौत हुई। तीन पाकिस्तानी और एक भारतीय सदस्य घायल हुए हैं।

एमटी ऑनर 25 नामक यह तेल टैंकर 21 अप्रैल को सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में गया था। अधिकारियों के अनुसार, जहाज पर करीब 18,500 बैरल तेल था। पुंटलैंड के सूचना मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा अभियान शुरू होने से पहले ही जहाज पर मौजूद लुटेरों ने पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। भारतीय दूतावास ने भी भारतीय चालक दल सदस्य की मौत पर दुख जताया है और बताया कि जहाज पर मौजूद अन्य भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

पुंटलैंड समुद्री पुलिस बल ने बताया कि जहाज अब सुरक्षित है और सरकार के नियंत्रण में है। समुद्री लूट की घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुंटलैंड के मत्स्य एवं समुद्री संसाधन मंत्री मोहम्मद अब्दुलकादिर सलाह ने कहा कि अभियान से क्षेत्र के समुद्री इलाकों की सुरक्षा करने की क्षमता प्रदर्शित हुई है। पिछले सप्ताह भी समुद्री पुलिस ने एक अन्य टैंकर को लुटेरों के कब्जे से मुक्त कराया था, हालांकि बाद में गिरफ्तार किए गए 41 संदिग्धों में से 28 जेल ले जाते समय फरार हो गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल से अब तक सोमालिया के आसपास समुद्री लूट की कम से कम 15 घटनाएं सामने आई हैं। पुंटलैंड के सुरक्षा समन्वय कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद मुबारक ने बताया कि पुंटलैंड के तट के आसपास फिलहाल कोई जहाज लुटेरों के कब्जे में नहीं है, हालांकि पड़ोसी गलमुदुग क्षेत्र के समुद्री इलाके में एक जहाज अब भी कब्जे में है। एमटी असाना नामक यह टैंकर जुलाई में कब्जे में लिया गया था और अब भी सील हूर कस्बे के पास समुद्र में है।

सोमालिया में वर्ष 2008 से 2014 के बीच समुद्री लूट की बड़ी लहर ने दुनिया के व्यस्ततम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक को प्रभावित किया था। उस दौर में वैश्विक अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ और फिरौती के रूप में करोड़ों डॉलर का भुगतान किया गया था। हालिया घटनाओं के बीच समुद्री लूट की गतिविधियों में दोबारा बढ़ोतरी देखी जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़