Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
30 Sep, 2026

मोदी-ट्रम्प की फोन पर बातचीत, व्यापार से लेकर वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फोन पर भारत-अमेरिका सहयोग, क्षेत्रीय घटनाक्रम और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 30 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आपसी हित से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के हित में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक-दूसरे के साथ निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति जताई।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़