Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
02 Oct, 2026

पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छर से की बात, 180 जान बचाने के साहस को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई विमान में सह-पायलट के हमले को नाकाम कर 180 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर से बात कर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से बातचीत कर उनके साहस की सराहना की। कैप्टन स्मित ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सह-पायलट के हमले को नाकाम कर 180 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को घटना के बारे में विस्तार से बताया और यह भी साझा किया कि उस कठिन परिस्थिति में उन्हें साहस कैसे मिला। प्रधानमंत्री ने उनके अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित के साहस, सूझबूझ और संयम ने कई लोगों की जान बचाई। प्रधानमंत्री ने उनके जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय दूसरों की जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोग हैं।

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सबसे बड़ा आदर्श बताया और कहा कि उनसे फोन पर बात करना उनके लिए बेहद खास और गर्व का क्षण है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़