Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नेपाल
05 Oct, 2026

नेपाली कांग्रेस महाधिवेशन को भाजपा-कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं

नेपाल में नेपाली कांग्रेस के 15वें राष्ट्रीय महाधिवेशन की सफलता के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुभकामना संदेश भेजे हैं। नेपाल में नेपाली कांग्रेस के 15वें राष्ट्रीय महाधिवेशन की सफलता के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुभकामना संदेश भेजे हैं।

काठमांडू, 05 अक्टूबर।

नेपाल की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस के 15वें राष्ट्रीय महाधिवेशन को लेकर भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुभकामनाएं भेजी हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा को अलग-अलग पत्र भेजकर महाधिवेशन की सफलता की कामना की। नवीन ने महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के निमंत्रण के लिए आभार जताते हुए नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन पार्टी को और मजबूत करने के साथ नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में योगदान देगा। नवीन ने नेपाल में हाल में आई प्राकृतिक आपदा का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राहत और पुनर्वास के प्रयासों में सहयोग जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोनों दलों के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए पार्टी स्तर पर रिश्तों को और मजबूत करने की इच्छा जताई।

खड़गे ने अपने पत्र में गगन थापा के निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए नेपाली कांग्रेस के महाधिवेशन को लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने नेपाली कांग्रेस के संस्थापक बीपी कोइराला का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों कांग्रेस के बीच लोकतंत्र के प्रति समझ, एकजुटता और सहयोग का लंबा इतिहास रहा है। खड़गे ने भारत और नेपाल के आपसी संबंधों के साथ दोनों दलों के रिश्तों को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व, पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को सफल एवं सार्थक महाधिवेशन के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि दोनों देशों तथा दोनों दलों के बीच मित्रता आगे भी मजबूत होती रहेगी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़