Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
06 Oct, 2026

पंचायत कार्यालय में ताला मिलने पर सरपंच-ग्रामीणों का प्रदर्शन, सचिव पर गंभीर आरोप

भोपाल की अगरिया पंचायत में कार्यालय बंद मिलने पर सरपंच और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सचिव पर कामकाज प्रभावित करने तथा योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के आरोप लगाए।

भोपाल, 06 अक्टूबर।

फंदा जनपद की अगरिया पंचायत में मंगलवार को पंचायत कार्यालय बंद मिलने पर सरपंच सुनील मालवीय और ग्रामीणों ने परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा था। सरपंच ग्रामीणों के साथ वहीं बैठकर उनकी समस्याएं सुनते रहे। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव हेमसिंह राजपूत के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यालय नियमित खोलने की मांग की।

सरपंच ने आरोप लगाया कि सचिव लंबे समय से कार्यालय में ताला लगाए हुए हैं, जिससे पंचायत का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति वर्ग से होने के कारण उन्हें कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाता। सरपंच के अनुसार 15 अगस्त और 2 अक्टूबर जैसे राष्ट्रीय अवसरों पर भी सचिव कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। मंगलवार को भी कार्यालय बंद मिला।

सरपंच ने दावा किया कि सचिव कई बार लगातार तीन महीने तक पंचायत कार्यालय नहीं खोलते। इस संबंध में संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत की जा चुकी है। उनका तबादला होने के बाद न्यायालय से स्थगन मिलने पर दोबारा पदस्थापना हुई।

प्रदर्शन में ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह महीने से पेंशन सहित कई योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। मजदूरी भुगतान, प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त और कुएं की दूसरी किस्त भी लंबित बताई गई। ग्रामीणों ने सचिव की उपस्थिति और वेतन भुगतान की जांच की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री और पंचायत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी दी गई।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़