Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
24 Oct, 2026

सीएम मोहन यादव रविवार को शहडोल में बांटेंगे तेंदूपत्ता बोनस, 461 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 अक्टूबर को शहडोल में छह जिलों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को 22.89 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि वितरित करेंगे और 461.73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

भोपाल, 24 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 25 अक्टूबर को शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि वितरित करेंगे। तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के लिए शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और सतना जिले के पात्र संग्राहकों को कुल 22 करोड़ 89 लाख 9 हजार 461 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों के शामिल होने की संभावना है।

छह जिलों के संग्राहकों को मिलेगा बोनस

जनसंपर्क अधिकारी केके जोशी ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहडोल से छह जिलों के पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण करेंगे। इससे वन उपज संग्रहण से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

461.73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शहडोल जिले के कुल 461.73 करोड़ रुपये के 134 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

इनमें 379 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जबकि 82 करोड़ 28 लाख रुपये के 45 कार्यों का लोकार्पण होगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़