फर्रुखाबाद, 25 मार्च 2026।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव प्रेम नगर में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक राजेश पुत्र हरपाल कोरी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राजेश अपने पिता हरपाल और अन्य चार लोगों के साथ गांव के ही अजय पाल की बाइक वाली जुगाड़ गाड़ी पर कंपिल की तरफ से आ रहा था। अचानक चालक अजय पाल ने तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी को अपने गांव की तरफ मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और राजेश सड़क पर गिर गया। इसी दौरान आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया राजेश के ऊपर से गुजर गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाकर राजेश की मां सुखदेवी, पत्नी सुमन और अन्य परिजन गहरे शोक में डूब गए।
राजेश अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे और उन्होंने अपने पीछे 8 वर्षीय पुत्र रोहन, 6 वर्षीय कार्तिक और 4 वर्षीय आरबी को छोड़ गया है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












