न्यायपालिका
20 May, 2026

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में महिला आयोग सख्त, रिपोर्ट तलब

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

नई दिल्ली , 20 मई ।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले पर मीडिया रिपोर्ट्स का स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने को कहा गया है तथा सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या प्रभाव का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

साथ ही आयोग ने एफआईआर की धाराओं, आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ की स्थिति, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास, पासपोर्ट जब्ती, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक एवं फोरेंसिक साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी भी मांगी है।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव या चरित्र हनन से पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि न्याय प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ सके।

गौरतलब है कि एक युवती की शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने दहेज उत्पीड़न और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़