उत्तर प्रदेश
23 Apr, 2026

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, सीतापुर की शिखा वर्मा और कशिश वर्मा ने किया टॉप

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें सीतापुर की शिखा वर्मा और कशिश वर्मा ने क्रमशः 97.60% और 97.83% अंकों के साथ टॉप किया।

प्रयागराज, 23 अप्रैल

उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा परिणाम अब विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in, results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर डाल सकते हैं।

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 90.42 प्रतिशत रहा, जबकि 12वीं का परिणाम 80.38 प्रतिशत दर्ज किया गया। 10वीं की परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर बाराबंकी की अदिति रहीं, जिन्होंने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परि वर्मा रहे, जिन्होंने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल रही, जिन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

यह परिणाम प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़