देवरिया, 23 अप्रैल
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा सबयां, बिहार सीमा के पास से की गई। आरोपित की पहचान शैलेष यादव उर्फ टाइगर (27) के रूप में हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत हुई। शैलेष यादव के खिलाफ बघौचघाट थाना में 17 जनवरी 2026 को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी कुछ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें भोला उर्फ हृदय प्रकाश तिवारी और रत्नेश पाण्डेय उर्फ रतन पाण्डेय शामिल हैं। गिरफ्तार शैलेष यादव का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों के दर्ज मुकदमे हैं।











.jpg)