जम्मू, 22 अप्रैल।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी याद किया और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने एक संदेश में कहा कि 2025 में इसी दिन पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को वह हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनकी स्मृतियां सदैव दिलों में जीवित रहेंगी।
उपराज्यपाल ने आगे कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ उनकी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं हैं तथा इस हमले के दोषियों को न तो भुलाया जाएगा और न ही उन्हें क्षमा किया जाएगा, यह देश का दृढ़ संकल्प है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह एकजुट है और जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए देश अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।




.jpg)




