जम्मू और कश्मीर
21 Apr, 2026

जम्मू सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध अवस्था में पाए गए एक व्यक्ति को बीएसएफ ने हिरासत में लेकर उसकी पहचान और उद्देश्य को लेकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।

जम्मू, 21 अप्रैल।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक अग्रिम क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए एक व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल ने हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई सोमवार शाम सब-सेक्टर फलियान मंडल के मकवाल फॉरवर्ड बेल्ट स्थित मय बॉर्डर आउट पोस्ट क्षेत्र में की गई।

गश्त पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। जब उससे पूछताछ की गई, तो वह संवेदनशील क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं और उसके उद्देश्य व पहचान की विस्तृत जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार तलाशी के दौरान उसके पास से किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। इसके बाद आगे की जांच के लिए उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़