मध्य प्रदेश
03 Apr, 2026

भोपाल में एलपीजी सिलेंडर वितरण पर हंगामा, उपभोक्ताओं में आक्रोश

भोपाल के लालघाटी में एलपीजी सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी से उपभोक्ता आक्रोशित, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग।

भोपाल, 03 अप्रैल 2026।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर वितरण को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। प्रियंका गैस एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में उपभोक्ता इकट्ठा हो गए और अव्यवस्था के खिलाफ जोरदार विरोध किया।

ग्राहकों का आरोप है कि उन्होंने 4 से 5 दिन पहले सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन जब वे एजेंसी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका सिलेंडर पहले ही “डिलीवर” हो चुका है। जबकि हकीकत में सिलेंडर उनके घर तक नहीं पहुंचा था। इस विरोधाभास के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त रही और उन्होंने एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा किया।

मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि कई लोग लंबे समय से बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं पा रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं के नाम पर सिलेंडर डिलीवरी दिखाकर उन्हें 25 दिन बाद पुनः बुकिंग करने की सलाह दी जा रही है। अशोक उपाध्याय ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा, “28 मार्च को बुकिंग कराई थी, लेकिन 3 अप्रैल तक सिलेंडर नहीं मिला। एजेंसी पहुंचने पर बताया गया कि डिलीवरी हो चुकी है, जबकि सिलेंडर घर पहुंचा ही नहीं।”

जानकारी के अनुसार, भोपाल में वर्तमान में 25 हजार से अधिक गैस बुकिंग लंबित हैं। प्रतिदिन करीब 12 से 14 हजार बुकिंग हो रही हैं, जबकि सप्लाई केवल 10 से 11 हजार सिलेंडर तक सीमित है। मांग और आपूर्ति के इस अंतर के कारण वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

घटना के बाद उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस वितरण प्रणाली की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।