वाराणसी, 27 मार्च 2026।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वाराणसी के एक और जनप्रतिनिधि को प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इससे पहले मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र सक्रिय प्रचार में लगे हुए थे, अब वाराणसी कैंट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव को हिंदी के अलावा बांग्ला भाषा बोलने और समझने की क्षमता होने के कारण यहां प्रचार में विशेष उपयोगिता मानी जा रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपने पहुंचने के बाद कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण विश्वास के साथ प्रचार के लिए भेजा है।
सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि यहां मकानों में कई परतों वाले सुरक्षा गेट लगे हैं, जिनमें चैनल गेट, लोहे के गेट और शटर युक्त गेट शामिल हैं। यह दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल में सुरक्षा की व्यवस्थाओं को कई स्तरों पर रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिम बंगाल में रामराज्य जैसी स्थिति नहीं है।












