सेलिब्रिटी गॉसिप
14 Apr, 2026

वरुण धवन बन सकते हैं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मुख्य चेहरा

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वरुण धवन को मुख्य भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और चर्चा बढ़ गई है।

मुंबई, 14 अप्रैल।

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। टी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब ताजा जानकारी के अनुसार, फिल्म के मुख्य किरदार के लिए वरुण धवन के नाम पर विचार किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, निर्माताओं ने वरुण धवन को इस फिल्म का प्रस्ताव दिया है और अभिनेता ने भी इसमें शुरुआती रुचि दिखाई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें पूरी स्क्रिप्ट सुनाई जाएगी, जिसके बाद वह इस प्रोजेक्ट को लेकर अंतिम निर्णय लेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद वरुण धवन के प्रशंसकों में उत्साह और बढ़ गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में वरुण धवन ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेकर अपनी निजी जिंदगी और परिवार को समय दिया था। अब बताया जा रहा है कि वह दोबारा फिल्मों में सक्रिय होने के लिए तैयार हैं और कई नए प्रोजेक्ट्स पर विचार कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे, जिसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में होंगी। हालांकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कास्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन वरुण धवन के संभावित जुड़ाव ने फिल्म को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़