ट्यूरिन,07 अप्रैल।
यीशु मसीह से संबंधित माना जाने वाला प्रसिद्ध वस्त्र श्रोड ऑफ ट्यूरिन एक बार फिर चर्चा में है। यह वस्त्र इटली के ट्यूरिन नगर में सुरक्षित रखा गया है और लंबे समय से धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
हाल ही में वैज्ञानिक लिबरेतो डी कारो एवं उनकी टीम ने इस वस्त्र पर मौजूद डीएनए की जाँच की। प्रारंभिक निष्कर्ष में कुछ निशान ऐसे पाए गए, जो भारत और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित हो सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया कि इसका यह अर्थ नहीं है कि यह वस्त्र भारत का है या यीशु मसीह का भारत से प्रत्यक्ष संबंध था। विशेषज्ञों के अनुसार यह वस्त्र सदियों तक विभिन्न स्थानों पर रहा और अनेक व्यक्तियों के संपर्क में आया।
शोध में यह पाया गया कि वस्त्र को छुआ गया होगा, इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया गया होगा और प्राचीन व्यापारिक मार्गों के माध्यम से यह विभिन्न देशों तक पहुँच गया होगा। यही कारण है कि इस पर विभिन्न स्थानों के डीएनए के निशान मिलना संभव है।
वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि यह अध्ययन प्रारंभिक अवस्था में है और इसे अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। इस विषय पर आगे और अनुसंधान की आवश्यकता है, ताकि सटीक जानकारी सामने आ सके।


.jpg)








.jpg)
.jpg)
.jpg)