लखनऊ, 27 मार्च 2026।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर पर प्रभु श्री राम के जीवन मूल्यों को समाज के लिए आदर्श बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के महान आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है। उन्होंने लिखा कि उनका जीवन यह संदेश देता है कि शक्ति की असली सुंदरता मर्यादा में है और विजय का अर्थ समाज कल्याण में है।
योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के इस पावन दिवस को याद करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को अपनाएं। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बने रहने की कामना की और सभी को जय श्री राम की शुभकामनाएं दी।











