कानपुर, 30 मार्च।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के चिरंजीवपुरवा गांव में रविवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
परशुराम के परिवार में पहले ही पत्नी सोमिता का निधन हो चुका है। उनके चार बेटे हैं – रविंद्र, अरविंद, सोनू (27) और रामसिंह। सभी बेटों का निजी नौकरी में संलग्न हैं। जानकारी के अनुसार, बेटे सोनू की पांच साल पहले शिवराजपुर के बीरामऊ निवासी मीरा से शादी हुई थी और उनके दो पुत्र रेहांस व अंश हैं।
शादी के बाद पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहा। इसी कारण पत्नी मायके में रहने लगी थी। सोनू का अधिकांश समय ससुराल में ही बीतता था। बीते कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था। रविवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित बबूल के पेड़ पर जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस घटना के संदिग्ध कारणों की गहन जांच कर रही है।












