अपराध
09 May, 2026

सुलतानपुर में 14 किलो नशीला पदार्थ नष्ट, लाखों की अवैध खेप खत्म

सुलतानपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 14 किलो अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया, जिनकी कीमत 88 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

सुलतानपुर, 09 मई

सुलतानपुर जिले में शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14.012 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 88 लाख 76 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई। इन मादक पदार्थों से जुड़े कुल 23 मामलों में जब्त किए गए पदार्थों का निपटान किया गया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में अवैध गांजा, डायजापाम की गोलियां, स्मैक और हेरोइन शामिल थीं। सभी मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इनका विनष्टीकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़