Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
08 May, 2026

पापुम पारे में 3.6 तीव्रता का भूकंप, लोगों में मची हलचल

अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप आने से क्षेत्र में हल्का कंपन महसूस किया गया, हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

इटानगर, 08 मई

अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में शुक्रवार दोपहर बाद मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटके शाम 04 बजकर 05 मिनट 52 सेकेंड पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पापुम पारे जिले में जमीन की सतह से करीब 05 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसका एपीक सेंटर 27.390 उत्तरी अक्षांश और 93.853 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक खुले स्थानों पर खड़े रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़