जौनपुर, 20 मार्च।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शहर को विभिन्न सेक्टरों और जोनों में विभाजित किया। प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई, जो लगातार गश्त करते रहे।
नमाज के दौरान अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद और शिया जामा मस्जिद सहित सभी प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव और सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने पेट्रोलिंग का निरीक्षण किया।
सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने बताया कि नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन का लक्ष्य आगामी ईद को भी समान रूप से सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
