28 मार्च, मुंबईमहाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर नगर में बीती रात अचानक हुई देशी कट्टे की फायरिंग से 35 वर्षीय युवा व्यवसायी अरुण सुरेश महाजन की मौत हो गई। इस घटना की जांच अमलनेर पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा की जा रही है।
पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय निकम ने बताया कि बीती रात अरुण महाजन को उसका मित्र भूषण महाजन देशी कट्टा दिखा रहा था। इसी दौरान अचानक कट्टा फायर हो गया और गोली सीधे अरुण के सीने में जा लगी। घायल अरुण को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आज सुबह अमलनेर पुलिस स्टेशन में अरुण सुरेश महाजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर रही है कि मिसफायर कैसे हुआ। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि यह दुर्घटना थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि देशी कट्टा कहां से लाया गया, इसका उद्देश्य क्या था, गोली चलने से पहले दोस्तों के बीच कोई झगड़ा हुआ या यह केवल लापरवाही थी। सभी एंगल से जांच जारी है।










