दिल्ली-एनसीआर
17 Feb, 2026

अनुप्रिया पटेल ने कहा, एआई से स्वास्थ्य क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत में एआई का इस्तेमाल बीमारी की निगरानी, रोकथाम, जांच और इलाज में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा।

नई दिल्ली, 17 फरवरी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को कहा कि भारत की विशाल एवं विविध जनसंख्या, ग्रामीण-शहरी विभाजन और संक्रामक एवं गैर-संक्रामक बीमारियों का दोहरा बोझ देश के सामने बड़ी चुनौती है, जिसे हल करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बेहद जरूरी है और भारत ने अपने राष्ट्रीय स्वास्थ्य ढांचे में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का व्यापक एकीकरण किया है।

अनुप्रिया पटेल ने भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' से पहले आयोजित विशेष सत्र में कहा कि एआई को केवल तकनीक अपनाने के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे देश की विशिष्ट चुनौतियों का रणनीतिक समाधान माना जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र की पूरी शृंखला में एआई का इस्तेमाल हो रहा है, बीमारी की निगरानी से लेकर रोकथाम, जांच और इलाज तक एआई कारगर साबित हो रहा है। एआई स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई कई स्तरों पर काम कर रहा है। बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर रोकथाम, सटीक जांच और बेहतर इलाज के लिए एआई आधारित उपकरण इस्तेमाल हो रहे हैं। एआई से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ रही है और यह ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच की खाई को कम करने में मदद करेगा।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एआई आधारित रोग निगरानी प्रणाली से बीमारियों का फैलाव पहले ही पकड़ में आ जाता है, इसी तरह एआई से जांच और निदान तेज और सटीक हो रहा है। इलाज के दौरान एआई डॉक्टरों को बेहतर निर्णय लेने में मदद कर रहा है। भारत की स्वास्थ्य चुनौतियों को देखते हुए एआई का इस्तेमाल केवल विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती में एआई अहम भूमिका निभा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।