औरैया, 30 मार्च 2026।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जनेतपुर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित एक ढाबा के सामने हुई।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी इसरार उर्फ डेनी (लगभग 50 वर्ष), पुत्र मो. साफी के रूप में हुई है। वह हाईवे किनारे बाजार में बड़ी गाड़ियों में ग्रीसिंग का काम करते थे और हादसे के समय पैदल जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इटावा से कानपुर की ओर जा रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसरार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घायल को 50 शैय्या अस्पताल, औरैया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया।
औरैया कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी बाइक चालक की पहचान की जा सके। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और मामले की जांच जारी है।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)




