अपराध
16 May, 2026

भोपाल में 12,500 का इनामी बदमाश शाहिद गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले दर्ज

भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार 12,500 रुपये के इनामी बदमाश शाहिद खान को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ 23 गंभीर मामले दर्ज हैं।

भोपाल, 16 मई

राजधानी भोपाल में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार 500 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन अलग-अलग थानों के मामलों में फरार चल रहा था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी शाहिद खान को दबोच लिया। आरोपी राहतगढ़ जिला सागर का निवासी है और वर्तमान में करोंद क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के घर के सामने हथियार लहराकर दहशत फैलाई थी। आरोप है कि उसने एक युवक का अपहरण कर फिरौती की मांग भी की थी। उस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर पीड़ित को सुरक्षित छुड़ा लिया था, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था।

मामले में निशातपुरा थाने में अपहरण, फिरौती, अड़ीबाजी और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी पर जोन-4 पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये और एक अन्य मामले में 2 हजार 500 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शाहिद खान के खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, अपहरण, चोरी, अवैध वसूली, बलवा और आर्म्स एक्ट समेत 23 गंभीर मामले दर्ज हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़