नोएडा, 16 मई।
नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा सड़क पर खड़े एक युवक और युवती से मोबाइल फोन लूट लिए जाने की घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात सेक्टर-35 निवासी शिक्षा तोमर भूटानी मॉल के बाहर गेट नंबर-4 के पास खड़ी थीं, तभी बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से कीमती आईफोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के दौरान पीड़िता ने शोर मचाकर विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकले। इसी दौरान पास में मौजूद जय शिव वैष्णव का मोबाइल फोन भी उन्हीं बदमाशों ने छीन लिया।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।














.jpg)
.jpg)