मध्य प्रदेश
16 May, 2026

भोपाल में जनगणना-2027 के तहत 5.25 लाख से अधिक मकानों का सूचीकरण पूरा

भोपाल नगर निगम क्षेत्र में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में अब तक 5.25 लाख से अधिक मकानों का सूचीकरण किया जा चुका है और कार्य तेजी से जारी है।

भोपाल, 16 मई।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत भोपाल नगर निगम क्षेत्र में मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से जारी है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार अब तक शहर में 5 लाख 25 हजार से अधिक मकानों का सूचीकरण पूरा किया जा चुका है, जबकि लगभग 600 प्रगणकों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में यह कार्य पूर्ण कर लिया है।

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि प्रगणक और सुपरवाइजर अपने-अपने जनगणना ब्लॉकों में घर-घर पहुंचकर पूरी गंभीरता और परिश्रम के साथ सूचीकरण का कार्य कर रहे हैं। इस प्रक्रिया को समयबद्ध और सटीक बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए अपने घर आने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही जिन नागरिकों ने स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे अपनी पहचान संबंधी जानकारी संबंधित प्रगणकों के साथ साझा करें, ताकि कार्य में तेजी और शुद्धता सुनिश्चित हो सके।

नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य नगर जनगणना अधिकारी संस्कृति जैन द्वारा इस पूरे कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रोत्साहित और सम्मानित भी किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह सूचीकरण कार्य शहर के आगामी विकास और योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आधार साबित होगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़