मंडला, 16 मई।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर मंडला पहुंच रहे हैं, जहां वे ऐतिहासिक नगरी रामनगर में आयोजित “आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका एथनिक जोहार टूरिस्ट रिसोर्ट सरोदा दादर चिल्फी से प्रस्थान कर लगभग 10:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11 बजे रामनगर के चौगान क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।
रामनगर में वे 11:30 बजे आयोजित “आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल दोपहर 1 बजे मंडला सर्किट हाउस लौटेंगे तथा भोजन एवं विश्राम करेंगे। इसके पश्चात वे शाम 4 बजे पुनः चिल्फी के लिए प्रस्थान करेंगे।














.jpg)
.jpg)