मथुरा, 16 मई।
वृंदावन में भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में निकाली जा रही शोभायात्रा में धर्म एवं समाजसेवा से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शुक्रवार सायंकाल शोभायात्रा के दौरान विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर इसमें सहभागिता की और भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा तथा श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा अपनी-अपनी टीमों के साथ वृंदावन पहुंचे और यात्रा में शामिल होकर धार्मिक वातावरण को और अधिक भव्य बनाया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। जयघोष, बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के बीच निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल का निर्माण करती रही। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तप और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं, जिनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और संस्कारों को सुदृढ़ किया जा सकता है।
वहीं श्याम शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करना होगा, साथ ही उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर संजय हरियाणा, बंशी लाल शर्मा, आशीष शर्मा, अर्जुन पंडित, अजय शर्मा लाला, राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित, आनंद बल्लभ गोस्वामी, सर्वेश चतुर्वेदी, ललित स्वामी, विनोद पांडे, के. के. शर्मा, स्वास्तिक शर्मा, चंद्रकांत पांडे, कुलदीप शास्त्री, महेश दास, अनूप गौतम, पंकज चतुर्वेदी, डॉ. जमुना शर्मा एवं सौरभ शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














.jpg)
.jpg)