वाराणसी, 15 मई।
धार्मिक नगरी वाराणसी में शुक्रवार को सलारपुर बड़ी बाजार स्थित हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह की मजार से परंपरागत पलंग-पीढ़ी मेदनी जुलूस (शादी का सगुन) रवाना हुआ, जिसे लेकर दरगाह कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अकीदतमंद अपने-अपने साधनों से बहराइच के लिए प्रस्थान कर गए।
इससे पूर्व सुबह आठ बजे आस्ताने से मेदनी और पलंग पीढ़ी का यह ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए और धार्मिक माहौल में श्रद्धा का प्रदर्शन किया गया।
दरगाह कमेटी के गद्दीनशीन ने बताया कि सलारपुर बड़ी बाजार स्थित रौजे से निकलने वाली यह परंपरा सैकड़ों वर्षों पुरानी है और इसके तहत आयोजित जुलूस में सभी वर्गों के श्रद्धालु पूरी आस्था और उत्साह के साथ शामिल होते हैं।
परंपरा के अनुसार यह जुलूस मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों को जियारत कराते हुए आगे बढ़ता है और अंततः बहराइच स्थित गाजी मियां के रौजे पर पहुंचकर संपन्न होता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं।













.jpg)
.jpg)