मंडला, 16 मई।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज शनिवार को मध्यप्रदेश के मंडला जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे ‘आदि उत्सव-2026’ कार्यक्रम में शामिल होकर जनजातीय संस्कृति से जुड़े आयोजन में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका एथनिक जोहार टूरिस्ट रिसोर्ट, सरोदा दादर चिल्फी से प्रस्थान कर लगभग 10:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
इसके बाद वे सुबह 11 बजे रामनगर स्थित चौगान के लिए रवाना होंगे, जहां 11:30 बजे ‘आदि उत्सव-2026’ कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति दर्ज होगी।
कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात राज्यपाल दोपहर 1 बजे मंडला सर्किट हाउस लौटेंगे और भोजन एवं विश्राम के बाद शाम 4 बजे पुनः चिल्फी के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह दौरा जनजातीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े इस आयोजन को और अधिक महत्व प्रदान करने वाला माना जा रहा है।














.jpg)
.jpg)