रायपुर, 15 मई।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
यह दीक्षांत समारोह प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें कुल 1 हजार 880 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे और समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पदक एवं उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
स्नातक कृषि पाठ्यक्रम के 1 हजार 234 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी, वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर 518 तथा पीएचडी स्तर के 128 विद्यार्थियों को भी उपाधियां प्रदान की जाएंगी।






.jpg)








