मध्य प्रदेश
07 May, 2026

खेल परिसर कुरई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, टेलेंट सर्च से होगा चयन

खेल परिसर कुरई में वर्ष 2026-27 के लिए जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयन टेलेंट सर्च और शारीरिक परीक्षण के आधार पर होगा।

सिवनी, 07 मई।

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित खेल परिसर कुरई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश प्रक्रिया आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार टेलेंट सर्च के माध्यम से पूरी की जाएगी।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य सिवनी ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन आयु वर्ग के आधार पर किया जाएगा। मिनी बालक समूह में 11 से 14 वर्ष आयु के विद्यार्थी, जूनियर बालक समूह में 14 से 16 वर्ष और सीनियर समूह में 16 से 18 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।

खिलाड़ियों का चयन शारीरिक परीक्षण और बैटरी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया के तहत प्रतियोगिता और बैटरी टेस्ट 19 जून से 28 जून 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

विभाग के अनुसार चयनित विद्यार्थियों की सूची 29 जून 2026 को जारी की जाएगी। पात्र और इच्छुक जनजातीय वर्ग के विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़