प्रशासनिक खबरें
08 May, 2026

शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया घोषित, डीएलएड से एमएड तक आवेदन तिथियां जारी

राज्य शिक्षा केंद्र ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डीएलएड, बीएड और एमएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां घोषित कर दी हैं।

भोपाल, 08 मई।

राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार एमएड, एमए मनोविज्ञान (व्यवहारिक), पीजीडीजीसी, बीएड, डीएलएड, डीपीएसई और पीजीडीईएलटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश अलग-अलग चरणों में किए जाएंगे। यह प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के विभिन्न शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए लागू रहेगी।

इन संस्थानों में प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान और मनोविज्ञान शिक्षा एवं संदर्शन महाविद्यालय शामिल हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

पंजीयन की प्रमुख तिथियां

डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। बीएड में प्रवेश के लिए 25 मई से 27 जुलाई 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।

एमएड पाठ्यक्रम के लिए 1 जून से 30 जुलाई 2026 तक पंजीयन होगा। वहीं पीजीडीईएलटी पाठ्यक्रम के आवेदन 3 जून से 22 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

डीपीएसई और एमए मनोविज्ञान एवं पीजीडीजीसी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़