मध्य प्रदेश
14 May, 2026

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन में अफसरों का लगातार निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन में घाट, एप्रोच रोड और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार निरीक्षण और तैयारियां जारी हैं।

भोपाल, 14 मई।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर महापर्व की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। शिप्रा नदी के 29 किलोमीटर क्षेत्र में निर्माणाधीन घाटों के माध्यम से करोड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से स्नान कराने तथा गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों ने विकास कार्यों की गति बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग से लेकर घाटों तक पहुंचने हेतु एप्रोच रोड तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य स्नान स्थलों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करना और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाना है। हाल ही में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने उज्जैन पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सिंहस्थ मेला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। अधिकारी दल ने विक्रांत भैरव मंदिर के समीप स्थित ब्रिज से निरीक्षण शुरू करते हुए करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। उन्हेल रोड ब्रिज के पास शिप्रा नदी पर निर्माणाधीन नए घाटों को जोड़ने के लिए 18 स्थान एप्रोच रोड निर्माण हेतु चिन्हित किए गए हैं।

सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन शहर में तैयारियां अब जमीन पर दिखाई देने लगी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने दूसरे चरण में शिप्रा तट के आसपास 36 किलोमीटर पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों से जुड़ने वाले प्रस्तावित मार्गों के लिए 140 स्थान चिन्हित कर आगे की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल के अनुरूप अधिकारी निरीक्षण के लिए एक ही बस से पहुंचे। पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देते हुए अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान लाल पुल ब्रिज, गऊघाट, वेधशाला क्षेत्र, वाकणकर ब्रिज, जीवनखेड़ी और शनि मंदिर के आसपास पुराने तथा निर्माणाधीन घाटों तक पहुंच मार्गों के लिए स्थान चिन्हित किए गए। घाटों के आसपास 200 मीटर क्षेत्र में एप्रोच रोड निर्माण की योजना बनाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम हो सके। साथ ही पुलिस विभाग इन क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजना तैयार करेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़