मध्य प्रदेश
14 May, 2026

सीहोर में शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों के त्वरित निपटारे के लिए सभी विकासखंडों में कैंप आयोजित

सीहोर जिले में शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों के निपटारे हेतु सभी विकासखंडों में कैंप शुरू किए गए हैं, जिनमें प्राचार्यों की उपस्थिति और कार्यों की सख्त निगरानी की जाएगी।

सीहोर, 14 मई।

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े लंबित कार्यों जैसे जल गंगा संवर्धन अभियान, डब्ल्यूओडब्ल्यू एप, लैपटॉप खातों का अद्यतन, नामांकन प्रक्रिया, ई-सर्विस बुक अपडेट, पोर्टल 3.0 पर प्रविष्टि, सेवा रिकॉर्ड सुधार, साइकिल वितरण, पाठ्यपुस्तक वितरण, फेल्ड अकाउंट तथा छात्रवृत्ति सहित अनेक कार्यों को शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से सभी विकासखंडों बुधनी, भैरूंदा, सीहोर, आष्टा और इछावर के निर्धारित उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं सांदीपनि विद्यालयों में आज गुरुवार से प्रातः 10:30 बजे निरंतर कैंप आयोजित किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि इन कैंपों में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहकर लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करेंगे। संबंधित अधिकारियों द्वारा इन कार्यों का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा। शिविरों में संस्था प्राचार्य, संबंधित शिक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की उपस्थिति में विद्यालयों से जुड़े पोर्टल संबंधी सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएंगे तथा कार्यों की दैनिक समीक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।

निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने अथवा अनुपस्थिति की स्थिति में प्राचार्य का एक दिवस का वेतन काटने तथा आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रावधान रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो कक्षा 1 से 12 तक के सभी कार्यों की निरंतर निगरानी करेंगे। उल्लेखनीय है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सीहोर जिले में शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़