भोपाल, 13 मई।
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री करण सिंह वर्मा ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
मंत्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली और जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव था, उन्हें तुरंत हल कराया गया। वहीं, जिन समस्याओं का समाधान तुरंत नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेकर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।











.jpg)


.jpg)