मध्य प्रदेश
13 May, 2026

विश्वविद्यालय समाज परिवर्तन के वाहक बनें : मंत्री परमार

भोपाल में आयोजित कार्यशाला में मंत्री इंदर सिंह परमार ने विश्वविद्यालयों से समाज परिवर्तन की भूमिका निभाने और डिजिटल शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया।

भोपाल, 13 मई।

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि विश्वविद्यालयों को केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक के रूप में भी कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही और सभी विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक दस्तावेज डिजिलॉकर में उपलब्ध कराने तथा स्वयं पोर्टल पर छात्रों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री परमार बुधवार को भोपाल स्थित निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का विषय एनएडी-डिजिलॉकर एवं स्वयं पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ा था।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सरल, सुरक्षित और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विश्वविद्यालयों को अंकसूची, उपाधि और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देना होगा, जिससे छात्रों को प्रमाणित और सुरक्षित सेवाओं का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध पाठ्यक्रमों के चयन के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता बताई।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में उच्च शिक्षा को आधुनिक, पारदर्शी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तकनीक आधारित शिक्षा, डिजिटल गवर्नेंस और गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था में तकनीक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली से परीक्षा और परिणामों में पारदर्शिता बढ़ेगी। विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। शिक्षकों के आचरण और व्यवहार का प्रभाव सीधे विद्यार्थियों पर पड़ता है, इसलिए शिक्षा प्रणाली को अधिक व्यवहारिक और मूल्यपरक बनाने की आवश्यकता है।

कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने भी विश्वविद्यालयों से छात्र हित में एनएडी-डिजिलॉकर और स्वयं पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, प्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़