नई दिल्ली, 14 मई।
ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज लगे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले की भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया है। इस घटना को लेकर विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसे हमले न केवल चिंताजनक हैं बल्कि इन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कमर्शियल जहाजों और उनके चालक दल को लगातार निशाना बनाना गलत है।
घटना के संबंध में भारत ने पुष्टि की है कि जहाज पर सवार सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग के लिए भारत ने ओमान के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष नाविकों की सुरक्षा को खतरे में डालना और समुद्री व्यापार की स्वतंत्र आवाजाही में बाधा उत्पन्न करना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।







.jpg)





