एक्सक्लूसिव
12 May, 2026

भारत में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, 14-15 मई को नई दिल्ली में होगी अहम बैठक

नई दिल्ली में 14-15 मई को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों, आर्थिक साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर सदस्य देशों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

नई दिल्ली, 12 मई।

भारत इस वर्ष 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। दो दिवसीय यह महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 14 और 15 मई को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने इसके विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी साझा की है।

कार्यक्रम के अनुसार 14 मई को सुबह 10 बजे विदेश मंत्रियों का आगमन भारत मंडपम में होगा, जिसके बाद सुबह 10:30 बजे पहले सत्र की शुरुआत की जाएगी। दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी विदेश मंत्रियों की ‘सेवा तीर्थ’ में संयुक्त बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे दूसरे सत्र की शुरुआत होगी। दिन के अंत में शाम 7 बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।

सम्मेलन के दूसरे दिन यानी 15 मई को सुबह 10 बजे तीसरे सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें सदस्य देशों के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

इससे पहले भारत ने वर्ष 2021 में 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी, जिसमें बहुपक्षीय सहयोग, आतंकवाद विरोध, सतत विकास और डिजिटल टूल्स के उपयोग जैसे विषयों पर सहमति बनी थी। उस दौरान नई दिल्ली घोषणा-पत्र भी अपनाया गया था।

भारत ने अपनी पिछली अध्यक्षता में ब्रिक्स के कार्य ढांचे को और अधिक सरल व प्रभावी बनाने के लिए कई नए ट्रैक भी शुरू किए थे, जिनमें डिजिटल हेल्थ शिखर सम्मेलन और जल मंत्रियों की बैठक जैसे कदम शामिल थे।

इस वर्ष के सम्मेलन में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया के विदेश मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं कुछ देशों का प्रतिनिधित्व उप-विदेश मंत्री या शेरपा स्तर पर हो सकता है।

सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण, आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत ने इस बार अपनी अध्यक्षता के लिए ‘बिल्डिंग फॉर इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ थीम तय की है और इसी के तहत कई नई पहलें भी शुरू की गई हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़