ओमान की खाड़ी, 09 मई।
ओमान की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा से जुड़े एक बड़े घटनाक्रम में पहली बार अमेरिकी नौसेना के एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमानों ने ईरान से जुड़े जहाजों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस अभियान में तीन ईरानी जहाजों को आगे बढऩे से रोक दिया गया। यह घटना समुद्री मार्गों पर बढ़ते तनाव के बीच सामने आई है और इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अमेरिकी नौसेना के युद्धपोतों के साथ तैनात एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट विमानों ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन ईरानी जहाजों को रोका गया और उन्हें आगे बढऩे से रोक दिया गया। यह पहली बार बताया जा रहा है जब इन लड़ाकू विमानों का उपयोग इस प्रकार के समुद्री अवरोधन अभियान में किया गया है।
घटना ओमान की खाड़ी क्षेत्र में हुई, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। इस क्षेत्र में पहले भी कई बार तनाव और जहाजों से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा कार्रवाई के बाद क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।
अमेरिकी नौसेना की इस कार्रवाई को समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी समुद्री सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।





.jpg)






