भागलपुर, 16 मई।
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में शनिवार को मातृ दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभा कुमारी, सुगंधा कुमारी, प्रतिभा तिवारी, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं कन्या भारती के अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने अपने अनुभव कथनों में कहा कि मां के सामने सागर भी छोटा है और जीवन में प्रेम, त्याग, समर्पण एवं सहानुभूति जैसे गुणों की प्रेरणा मां से ही मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि मां शब्द स्वयं में संपूर्णता का प्रतीक है।
शाश्वत सौरभ द्वारा प्रस्तुत गीत में कहा गया कि सभी त्योहारों का आधार मां है, मां ही हंसी, खुशी और बच्चों के जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल, गीत और अभिनय प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।
छात्रों द्वारा पुष्प अर्पण, तिलक, आरती और वंदन के माध्यम से माताओं का सम्मान किया गया, जिसमें “तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है” गीत निक्की और प्रिया ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु-भगिनी, रोहित कुमार, शांतनु आनंद, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।














.jpg)
.jpg)