मध्य प्रदेश
12 May, 2026

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने ‘आरोह-2026’ खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कर युवाओं के समग्र विकास, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल को मजबूत करने पर जोर दिया।

भोपाल, 12 मई।

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टीटी नगर स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह-2026’ का शुभारंभ किया और कहा कि खेल मैदान से व्यक्तित्व निर्माण तक समग्र विकास ही हमारा मुख्य लक्ष्य है, जिसके लिए इस वर्ष शिविर को नए स्वरूप और नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया गया है।

मंत्री सारंग ने बताया कि ‘आरोह’ का अर्थ निरंतर प्रगति और शिखर की ओर आगे बढ़ना है, और इसी भावना के साथ यह शिविर युवाओं को खेल कौशल के साथ जीवन कौशल भी प्रदान करेगा, जिससे वे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें।

उन्होंने कहा कि इस शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है, ताकि एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार हो सके जो न केवल खेलों में दक्ष हो, बल्कि जीवन में भी संतुलित और जागरूक भूमिका निभा सके।

इस वर्ष शिविर में खेल गतिविधियों के साथ फिटनेस एवं स्वास्थ्य जागरूकता, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम, सामाजिक एवं पारिवारिक जुड़ाव, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता तथा करियर मार्गदर्शन जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मलखंभ और रस्साकशी की आकर्षक प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़