भोपाल, 13 मई।
भोपाल स्थित रानी दुलैया स्मृति आयुर्वेद पी.जी. महाविद्यालय एवं चिकित्सालय तथा नीमा छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में बीएएमएस अंतिम वर्ष बैच 2020-21 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित प्रदेश के विभिन्न शासकीय एवं निजी आयुर्वेद महाविद्यालयों के श्रेष्ठ छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया, जहां दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवान दास सबनानी, पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला, संस्थापक हेमंत सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश सिंह तथा नीमा छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ. हरेन्द्र भदौरिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं और ये विद्यार्थी भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में युवा चिकित्सकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
समारोह के दौरान नेहा डे, लितु गिरासे, आशी दुबे, यशस्वी महाजन, संजीवनी पोंडलकर, रिया कछावा सहित कई विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, चिकित्सक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











.jpg)


.jpg)