जम्मू और कश्मीर
16 May, 2026

बिश्नाह बाजार में देर रात चोरी से मचा हड़कंप, चार दुकानों के ताले टूटे

बिश्नाह कोऑपरेटिव सोसाइटी मार्केट में देर रात चोरों द्वारा चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी

जम्मू, 16 मई।

बिश्नाह कोऑपरेटिव सोसाइटी मार्केट में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई, जहां अज्ञात चोरों ने एक साथ चार दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके ताले तोड़ दिए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल फैल गया तथा दुकानदारों में चिंता बढ़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र होने से इलाके में स्थिति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने सुखदेव वाइन शॉप, गार सिंह सैनी का रिथम साइबर कैफे, शाम कुमार प्रोविजनल स्टोर और विशाल प्रोविजनल स्टोर को निशाना बनाया। इन दुकानों से नकदी और अन्य सामान चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़