लखनऊ, 23 मार्च।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 35 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें गेहूं की खरीद भी शामिल है।
बैठक के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है। कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। राज्य में गेहूं की खरीद 30 मार्च से 15 जून 2026 तक आठ क्रय एजेंसियों द्वारा की जाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में 6,500 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। खरीद एफसीआई, यूपी मंडी परिषद, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, नैफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से की जाएगी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य मंत्री मौजूद रहे।












