गुवाहाटी, 02 अप्रैल।
गुवाहाटी के जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के मालीगांव में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के चलते तनाव पैदा हो गया। इस हिंसक मुठभेड़ में चार भाजपा समर्थक घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, मालीगांव में किसी विवाद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों के बीच बहस तेज हुई और बाद में हाथापाई में बदल गई। इस झड़प में चार लोगों को चोटें आईं।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में आ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।











