दिल्ली-एनसीआर
17 Apr, 2026

दिल्ली को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 इलेक्ट्रिक बसों और दिल्ली-रोहतक सेवा को हरी झंडी दिखाई तथा ईवी परिवहन विस्तार और नए बस टर्मिनल का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों और दिल्ली-रोहतक अंतरराज्यीय बस सेवा को ईस्ट विनोद नगर डिपो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी अवसर पर उन्होंने मदनपुर खादर में नए बस टर्मिनल का उद्घाटन भी किया और साथ ही डीटीसी ईस्ट विनोद नगर डिपो में नए प्रशासनिक भवन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी को हरित, स्मार्ट और स्वच्छ बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने के बाद डीटीसी बेड़े की संख्या बढ़कर लगभग 6300 बसों तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण-मुक्त सार्वजनिक परिवहन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत ईस्ट विनोद नगर डिपो से नई ईवी बसों को सेवा में शामिल किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मिशन मोड में सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लक्ष्य पर काम कर रही है। वर्तमान में दिल्ली में ईवी बसों की संख्या 4500 से अधिक हो चुकी है और वर्ष 2026 के अंत तक इसे 7000 तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दिल्ली-रोहतक अंतरराज्यीय बस सेवा का मार्ग आईएसबीटी कश्मीरी गेट और पीरागढ़ी चौक से होकर गुजरेगा, जिसमें टिकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़, रोहद, सांपला और रोहतक बस स्टैंड जैसे प्रमुख पड़ाव शामिल रहेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़