लखनऊ, 14 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 14566 नंबर अत्याचार एवं उत्पीड़न हेल्पलाइन अब पीड़ितों के लिए एक मजबूत सहारे के रूप में सामने आई है, जिसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया है और वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज सभी मामलों पर कार्रवाई की गई है।
विभागीय जानकारी के अनुसार एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच कुल 628 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें विभिन्न महीनों में अप्रैल से लेकर मार्च तक क्रमशः शिकायतों का विवरण दर्ज है, वहीं जांच के दौरान 75 शिकायतें दोहराव में पाई गईं जिन्हें अलग कर शेष मामलों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
हेल्पलाइन के माध्यम से कुल 553 वास्तविक शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया गया, जबकि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें कॉल आते ही शिकायत को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित जिले को तुरंत भेजा जाता है तथा उसकी प्रति विभागीय अधिकारियों तक भी पहुंचाई जाती है ताकि निरंतर निगरानी बनी रहे।
इसके साथ ही कार्रवाई पूरी होने के बाद पीड़ितों से फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि उन्हें वास्तविक न्याय प्राप्त हुआ है या नहीं, जबकि विभाग ने अपील की है कि किसी भी जिले में अत्याचार या उत्पीड़न की स्थिति में लोग बिना झिझक 14566 हेल्पलाइन पर संपर्क करें, जिससे सुशासन की यह व्यवस्था और अधिक प्रभावी रूप से जमीनी स्तर पर कार्य कर सके।









.jpg)
.jpg)


